The 1% Solution — For Work and Life Book Summary Hindi

The 1% Solution बुक समरी में हम अपने कार्य से प्रेरणा बढ़ाना, 20% कार्य से 80% परिणाम उत्पन्न करना, अभ्यास से कार्य में महारत हासिल करना, 30 दिनों का आदत Formula और निष्क्रियता की शक्ति के बारे में जानेंगे।

लेखक Thomas K Connellan द्वारा लिखित The 1% Solution बुक सफलता का वह रहस्य है जिसे बहुत कम लोग जानते है और एक आप भी इस रहस्य को जानने वाले में शामिल होने वाले है। यह किताब रातों-रात सफलता हासिल करने के बारे में नहीं है, यह खुद को और अपने काम को एक प्रतिशत बेहतर करने के बारे में है। यह बुक बताती है कि हम किसी दूसरे इंसान से बेहतर नहीं हो सकते लेकिन आज हम जहां है उससे एक प्रतिशत बेहतर हो सकते है।

यह बुक हमें छोटे बदलावों के रहस्य को जानने में मदद करती है। और हम यह भी जानेंगे कि किस प्रकार छोटे-छोटे कदम सफलता को प्राप्त करने में हमारी मदद करते हैं।


1. कार्य से प्रेरणा बढ़ाना

हम जीवन में अनेक ऐसे कार्य करते है जिसको करने की हमारी इच्छा या प्रेरणा नहीं होती। ये कार्य हम अपने parents या किसी अन्य के दबाव में करते हैं, क्योंकि वे जानते है कि हमारे लिए आगे जाकर क्या काम करेगा और क्या नहीं।

जैसे-जैसे हम उन कामों को करते जाते है तो कुछ समय बाद उस काम के लिए हमारी अपनी इच्छा और प्रेरणा काम करने लगती है। इसी प्रकार हम कार्य से प्रेरणा बढ़ा सकते हैं।

जैसे ही हम कार्य से प्रेरणा जाग्रत करने का प्रण लेते है उससे पहले हमें अपने कार्य decide करना होता हैं। क्योंकि इसमें दो चीजें कार्य करती है पहली सही कार्य करना और दूसरी सही तरीके से कार्य करना।

जो कार्य हमें लक्ष्य की ओर नहीं ले जाते, उन्हें सही तरीके से करना हमारा समय नष्ट करता है। इसलिए हमें पहले वे कार्य चुनने होंगे, जो हमारे लक्ष्य की ओर ले जाते हैं।


2. 20% कार्य से 80% परिणाम

लेखक बताते है कि 20% लोगों के पास 80% दौलत होती है, वही हर कंपनी के 20% product 80% income के लिए जिम्मेदार होते है, इसी प्रकार 20% कार्य हमारी 80% जिंदगी को चलाते है।

हम सभी जानते है कि न्यूटन का पहला नियम "कोई वस्तु अगर motion में है तो वह motion में ही रहेंगी जब तक कि उस पर बाहरी force न लगाया जाये" यह दोनों अवस्था में काम करता है चाहें रुके हो या motion में हो।

यह हमारे जीवन में भी काम करता है अगर हम कोई काम नहीं करते तो हम तब तक कोई काम नहीं करेंगे, जब तक की हम पर कोई बाहरी दबाव न डाला जाये। दबाव अलग हो सकते है जैसे परिस्थितियों, आर्थिक संकट, health issue आदि।

इस निष्क्रियता(inactivity) को खत्म करने के लिए हमें, अपने आप में छोटे और महत्पूर्ण बदलाव करने होंगे। इस कार्य में 20/80 का सिद्धांत हमारी मदद कर सकता हैं।

हमें अपने कार्यो में वे 20% या छोटे कार्य ढूढ़ने होंगे जो हमारे 80% कार्य परिणामों पर असर डालते हैं। ये काम कभी-कभी बहुत छोटे या महत्वहीन लग सकते हैं, लेकिन याद रखे छोटे कार्यों से ही बड़ी सफलता मिलती हैं।


3. अभ्यास से कार्य में महारत

लेखक का मानना है कि कुछ भी जन्म-जात नहीं मिलता। जो भी व्यक्ति सफलता की ऊचाइयों पर पहुंचता है वह अपने काम के प्रति सचेत रहता है और 10,000 घंटे की कड़ी मेहनत करता हैं।

हम सभी काम करते है लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होते है जो खुद को बेहतर बनाने के लिए कार्य करते हैं। जो लोग ऐसा नहीं करते है वे बाद में अपने काम को दोष देते हुए उस काम को छोड़ देते है।

इसलिए हमें अपनी सफलता के लिए अपने काम को 10,000 घंटे देने होंगे। यह अनुमान है कि हम प्रतिदिन 5 घंटे अपने काम को देते, तो 10,000 घंटे पुरे करने में हमें 5 साल लगेंगे।

The 1% Solution हमारी सफलता में मदद करता है। हम कई तरह के काम करते है, जिसमें कुछ काम हम छोड़ भी दे तो हमें कोई परेशानी नहीं होगी। हम इस समय का उपयोग खुद को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। जब हम अपने काम में सचेत होकर 10,000 घंटे बिताते है, तो हम उस काम में शीष पर पहुंच जाते हैं।


4. 30 दिनों का Formula

हमारा माइंड हर नए काम के लिए नए combination बनाता हैं। इस combination को बनाए रखने के लिए हमें उन कार्यों को बार-बार दोहराना पड़ता है, इन combinations को बदला भी जा सकते हैं।

कोई भी आदत बनाने और उसे तोड़ने में फीडबैक, बहुत महत्पूर्ण भूमिका निभाता है। जब हम कोई आदत 30 दिन तक फॉलो करते है तो वह आदत अपने connection बना लेती है।

ये connection हमें उस आदत पर कायम रहने पर मजबूर करते है और हमें उस आदत को करने पर आरामदाय फील करवाते है। यह फार्मूला एक आदत पर ज्यादा कारगर होता है।

विचार भी एक तत्व है जो हमारी इस 30 दिन की यात्रा में बाधा बनता है। हम किस प्रकार से सोचते है और act करते है। यह हमें अपनी आदतों को कायम रखने में मदद करता हैं।

हमारे जीवन में कई ऐसे विचार या विश्वास है जो हमारे लिए बेड़ियों का काम करते हैं। इन विश्वासों की अब आवश्यकता नहीं है इसलिए इन्हें पहचाने और छोड़ने का प्रयास करें।


5. निष्क्रियता की शक्ति

यह जरूरी नहीं कि अगर हम बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे तो हमारी सफलता की उम्मीदें बढ़ जाएगी। कभी-कभी सफलता पाने की उम्मीद में हम अपनी health को भूल जाते हैं जो हमें असफलता की ओर ले जाती हैं।

हम जब भी काम करते है तो हमें यह याद रखना चाहिए, कि हम 90 मिनट तक ही अपने काम में फोकस रह सकते हैं। उसके बाद हमें 20 मिनट का एक छोटा break लेना पड़ता है ताकि हम अपने फोकस को regain कर सकें। जो लोग अपनी productivity बढ़ाना चाहते है, वे इस नियम को जानते है।

नींद और वेकेशन भी हमारी productivity को बढ़ाने में मदद करते है। एक healthy व्यक्ति को कम-से-कम 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी है। जिससे उसका शरीर पूरी तरह से आराम कर सके और माइंड भी relax हो सकें।

अगर हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो हम दिन के समय नींद पूरी करने के बहाने ढूढ़ते रहेंगे और हमारा काम पर कोई ध्यान नहीं होता हैं।


निष्कर्ष

The 1% Solution बुक समरी में हमने पांच महत्पूर्ण बातें सीखी, जो इस प्रकार है;

  1. जैसे प्रेणना से कार्य होता है ठीक इसके विपरीत हम कार्य से प्रेणना भी बढ़ा सकते हैं।
  2. सफलता के लिए हमें 20% कार्यों पर ध्यान देना होता है जो 80% परिणाम देते हो।
  3. किसी काम में शीर्ष तक पहुंचने के लिए उस काम में 10,000 घंटे की मेहनत करनी पड़ती हैं।
  4. अपनी नई आदत से connection बनाने के लिए, हमें नई आदत को 30 दिन तक फॉलो करना होता है।
  5. पांचवी कभी-कभी सफलता के लिए कुछ न करना जरुरी होता है।

END